+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
शहर

चीफ़ जस्टिस ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

72views
Share Now

रायपुर,:छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय  रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक  निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया।

Share Now

Leave a Response