रायपुर:


ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आज जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बाघ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और इको डेव्हलपमेंट कमेटी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉलों को देश भर के लोगों ने सराहा। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत संचालित मैकल शहद सोसायटी (बोइराहा) का वाइल्ड रॉ हनी, गरिमा मंच (गनियारी) के जैविक उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पाद ने लोगों का ध्यान खीचा और इसके बारे में जानने के लिए वनप्रेमियों में उत्सुकता दिखी।








