नई दिल्ली: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है. इस लिहाज से देखा जाए तो जुलाई महीने में पिछले 40 साल में एक दिन में हुई ये सबसे ज्यादा बारिश है.आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में व्याप्त है, जिसके कारण कल भारी बारिश हुई, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां सीजन की पहली भारी बारिश हुई.

ब्रेकिंग
- हरियाली के साथ ग्रामीणों को रोजगार की नई राह दे रहा विकसित भारत – जीरामजी
- सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल
- मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा









