नई दिल्ली: ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती जा रही है।भारी- भरकम बजट में बनी आदिपुरुष का कलेक्शन हर बढ़ते दिन के साथ घट रहा है। रिलीज से पहले फिल्म का बज बना हुआ था, जिसका पूरा फायदा फिल्म ने ओपनिंग डे पर उठाया और देशभर में 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।मेकर्स ने नई स्ट्रैटेजी अपनाते हुए विवादित डायलॉग्स को बदल दिए। फिर भी आदिपुरुष अपना कलेक्शन बढ़ाने में नाकामयाब साबित हुई।रिलीज के 13 दिनों में ही फिल्म की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि जल्द बॉक्स ऑफिस से छुट्टी हो सकती है। वहीं, अब बुधवार के कलेक्शन की रिपोर्ट भी आ चुकी है। बीते दिन भी फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक रही।आदिपुरुष ने रिलीज के पहले हफ्ते में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन ऐसा गिरा कि 1 करोड़ तक पहुंच गया। ।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार






