
रायपुर:छत्तीसगढ कॉंग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए अति महत्वाकांक्षी तेंदूपत्ता योजना के तहत तेंदू पत्ता तोड़ाई का भुगतान नगद किया जाएगा।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बस्तर प्रवास के दौरान आमाबेड़ा विकास खंड में तेंदूपत्ता संग्राहक लाभांश वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए । संग्राहको मे ख़ुशी की लहर चल पड़ी और उन्होन मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद दिया।तत्पश्चात विकास उपाध्याय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।









