नई दिल्ली:सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.खबरों के मुताबिक, उत्तरे को सोपखा से जोड़ने वाली सड़क पर दो पुल पूरी तरह से बह गए. साथ ही आसपास मौजूद पोल्ट्री फार्म भी बह गए.भारी बारिश के कारण पश्चिमी सिक्किम जिले में भूस्खलन से सौ से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए. साथ ही लगातार बारिश ने राज्य में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचाया है.

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज









