नई दिल्ली:एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि बिपरजॉय के लैंडफॉल से पहले दुर्भाग्य से दो लोगों की मौत हुई है. 1000 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. हमारा फोकस जीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने की ओर है. उन्होंने कहा कि तूफान जैसे-जैसे कमजोर और गहरे दबाव में परिवर्तित हो रहा है, तो इससे दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हमने एक टीम जालौर में पहुंचा दी है. इसके अलावा हमारी कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में भी 5 टीमें तैनात हैं.
गुजरात में लैंडफॉल के बाद चक्रवात बिपरजॉय के कारण कोई मौत नहीं हुई है. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि लैंडफॉल से पहले 2 लोगों की मृत्यु हुई थी. लैंडफॉल के बाद कोई जनहानि नहीं हुई. 24 जानवरों की मृत्यु हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं. करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. 800 पेड़ गिरे हैं. राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही है.










