नई दिल्ली:भारत में मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि केरल में मॉनसून 1 जून की सामान्य तारीख से 7 दिन लेट पहुंचा है.इस महीने के अंत तक इसके राजधानी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.मॉनसून के तीन से चार दिनों में कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “केरल में लगातार दो दिन से भारी बारिश हो रही है, वेस्टरली विंड की स्ट्रेंथ भी अच्छी है. आज मॉनसून उत्तरी केरल के इलाकों में पहुंच गया है.अगले 48 घंटे में मॉनसून पूरे केरल को कवर कर लेगा. साथ ही, तमिलनाडु के कुछ और इलाकों में भी पहुंच जाएगा.मॉनसून का केरल पहुंचना किसानों के लिए अच्छी खबर है, वह अब खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

ब्रेकिंग
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल
- मन की बात में छत्तीसगढ़ के जल संवर्धन प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब इसे जन आंदोलन बनाना हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
- डिजिटल हुआ जशपुर: घर बैठे क्यूआर कोड से भरें टैक्स
- माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री
- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस








