रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर में दिए गए बयान अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो कांग्रेस की सरकार न बनती पर पलटवार करते हुए और करारा जवाब देते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा आदरणीय भूपेश बघेल जी, बिलासपुर आकर स्वर्गीय ‘जोगी जी’ के विषय में जो अपमानजनक बातें आप ने कही उसका जवाब देने जोगी जी तो हमारे बीच हैं नही। लेकिन एक बात साफ हो गया है कि आप सोते जागते अभी भी ‘जोगी जी’ को ही याद करते हैं खास तौर पर बिलासपुर आकर। इससे बिलासपुर क्षेत्र में जोगी जी के प्रभाव का भी पता चलता है। मतलब ‘जोगेरिया’ आप को छोड़ नही रहा है। वैसे आपकी जानकारी के लिये बता दूँ, दो दशक पूर्व से कांग्रेस आलाकमान के शीर्ष नेतृत्व को राजनीति का अ,ब और स सहित क्या बोलना है ये तक सिखाने वाले जोगी जी हैं। आपके वर्तमान के मंत्रिमंडल में अधिकतर मंत्रियों के राजनीतिक जन्मदाता दिवंगत ‘जोगी जी’ ही हैं। इसीलिये वो ससम्मान धन्यवाद के पात्र तो हैं ही। और एक बात, अधिकारी-कर्मचारी और आपके मित्रमंडल सब कहते हैं कि जोगी जी के छत्तीसगढ़वाद हो या बासी-बिहान, आप जोगी जी की कॉपी करते हैं। कॉपी करना कोई गलत नही है लेकिन कॉपी कॉपी होती है और ओरिजिनल ओरिजिनल।अमित जोगी ने कहा सबसे महत्वपूर्ण बात, समय का कोई स्थाई पता नही होता। इसलिए अहंकार को सत्कार में बदलिये और दिवंगत व्यक्तियों का आदर करना सीखिये। इसी अहंकार ने कांग्रेस को देश में 400 से 40 सीटों में लाकर पटक दिया। छत्तीसगढ़ में भी 70 से 7 में आने में देर नही लगेगी।

ब्रेकिंग
- अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा
- नक्सल मुक्त गांवों की प्राकृतिक खेती बनेगी, नई पहचान
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है, महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
- कल 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक







