रायपुर:छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 39 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ विकास उपाध्याय जी संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक के मुख्य आतिथ्य तथा ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्षता* में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बप्पा वार्ड के बिजली ऑफिस गार्डन, शिवानंद नगर, रायपुर में किया गया।
योगाभ्यास केंद्र शुभारंभ के अवसर पर विकास उपाध्याय संसदीय सचिव विधायक रायपुर पश्चिम जी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के नेतृत्व में राज्य में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर नि:शुल्क योगाभ्यास केन्द्र प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
- राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
- संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति












