दुर्ग:कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेजिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया। बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार







