
जांजगीर-चांपा:छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिला बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारागांव के डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत गायन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उनका कार्य सराहनीय और वंदनीय है। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।










