
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी।










