
रायपुर: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा प्रति वर्ष अनुसार 65 बटुकों का सामूहिक उपनयन (जनेऊ )संस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रमुख व विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी एवं छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि विप्र भवन समता कॉलोनी में आज सुबह 8:00 बजे से 65 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान अंतर्गत तेल हरदी, मुंडन, ब्राह्मणों द्वारा जनेऊ, हवन आशीर्वाद व अंत मे बाजे गाजे व आतिशबाजी के बीच विप्र भवन से सोहागा मंदिर तक बारात निकली।बारात में बटुकों सहित परिवार जन व आयोजन समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। । विप्र शक्ति महिला समाज के सहयोग से आयोजित उपनयन समारोह में बटुकों को आशीर्वाद देने के लिए नरेन्द्र तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, सुरेन्द्र शुक्ला, अविनाश शुक्ला, नटराज शर्मा,हरीश मिश्रा,अवधेश दुबे,संजय दीवान, राजेंद्र तिवारी,प्रो उषा दुबे,विभा तिवारी,कुसुम शर्मा,प्रीति शुक्ला, भारती शर्मा, सरिता शर्मा सहित पदाधिकारी गण एवं 65 बटुको के परिवार सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे।










