
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत की. पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि, मैं आपके नागरिकों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझता हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत और मैं व्यक्तिगत रूप से निश्चित रूप से इन हालात को दूर करने के लिए अपनी क्षमता में जो कुछ भी हो सकेगा करेंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, यूक्रेन युद्ध का पूरी दुनिया पर बहुत प्रभाव पड़ा है. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह कोई राजनीतिक या आर्थिक मुद्दा नहीं है बल्कि मानवता का, मानवीय मूल्यों का मुद्दा है.









