
नई दिल्ली:कैबिनेट की बैठक के ठीक बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “वादे के मुताबिक हमने पांच गारंटी के लिए फंड दिए जाने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है. आज इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया जाएगा. इसे इसी वित्तीय वर्ष से लागू किया जाएगा.””इस पर कुल अतिरिक्त खर्च करीब 50 हज़ार करोड़ रुपये आएगा. अगले हफ़्ते की कैबिनेट मीटिंग में ख़र्च के ब्योरे का खाका तैयार होगा.”बीजेपी का कहना है कि इन पांच गारंटियों को लागू करने से राज्य पर कर्ज का बोझ हो जाएगा.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए विभिन्न दलों के नेताओं और कांग्रेस के मुख्यमंत्री के मंच से जाने के बाद राहुल गांधी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”आपने अपना प्यार और अपनी शक्ति कांग्रेस पार्टी को दी, हम इस बात को कभी नहीं भूलेंगे. ये सरकार दिल से आपके लिए काम करेगी. हम झूठे वादे नहीं करते. हम वादे पूरे करेंगे.








