रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिंगारपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ठेठवार समाज द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर 25 लाख रूपए, सोनी समाज द्वारा भाटापारा मंडी रोड में धर्मशाला बनाने की मांग पर 10 लाख रूपए मंजूर किए। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर कहा कि गुरूद्वारा कोचिंग सभा के लिए भवन हेतु 15 लाख रूपए दिए जाएंगे।

ब्रेकिंग
- राजमिस्त्री की बेटी मोनिखा सोनोवाल ने दर्द और आत्म-संदेह को हराकर जीता केआईटीजी वेटलिफ्टिंग गोल्ड
- आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम
- मुख्यमंत्री कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं, बड़ी बैठक
- सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर पार्षद दल ने की, एक महत्वपूर्ण बैठक
- रामनवमी पावन पर्व पर सोहागा मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का हुआ, आयोजन








