
रायपुर,:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान दिए जा रहे निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के बेलतरा में 12 मई को आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम बांका के कुछ विजेता खिलाड़ियों को अब तक सम्मान राशि नहीं मिल पाने की जानकारी मिली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराने और संबंधित विजेता खिलाड़ियों को पात्रता अनुसार सम्मान राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश कलेक्टर बिलासपुर श्री सौरभ कुमार को दिए थे। जिस पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन बिलासपुर ने आज बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बांका के विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि का वितरण किया।









