# चौरा news.com > "खबरें चौरा से" ## Posts - [कंडरका में मड़ई मेला व जगराता का भव्य आयोजन:योगेश तिवारी हुए,शामिल](https://chouranews.com/26638-2/cg-news/): बेमेतरा:छत्तीसगढ़ की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक पौष पूर्णिमा छेरछेरा पर्व ग्राम कंडरका में पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य मड़ई मेला एवं रात्रिकालीन जगराता कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने सहभागिता कर ग्रामवासियों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। मड़ई मेले में पारंपरिक व्यंजन, ग्रामीण हस्तशिल्प, खेलकूद एवं लोकजीवन से जुड़े आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं रात्रि में आयोजित जगराता कार्यक्रम में भक्ति गीतों, लोकभजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण श्रद्धा […] - [प्रेस क्लब कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ](https://chouranews.com/26638/cg-news/): रायपुर:प्रेस क्लब कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 6 से 8 जनवरी 2026 तक कलेक्टरेट परिसर में किए जाएंगे। नामांकन की जांच एवं वापसी के बाद मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रेस क्लब रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जहां मतदान समाप्ति के साथ ही मतगणना भी की जाएगी। - [प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो एवं ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे, अवार्ड](https://chouranews.com/26637-3/cg-news/): रायपुर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से media_division@eci.gov.in पर भी प्रेषित की जा सकती हैं। राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टेलीविजन), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) तथा ऑनलाइन/इंटरनेट […] - [उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व छेरछेरा की दी, शुभकामनाएं](https://chouranews.com/26636/country-news/): रायपुर:माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व-परंपरा छेरछेरा की भी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, दान और […] - [मुख्यमंत्री ने कहा - बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित](https://chouranews.com/26635/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, […] - [आजीविका डबरी : छोटे किसानों की आत्मनिर्भरता की नई राह](https://chouranews.com/26637-2/all-over-world-news/): रायपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगभग 1,000 आजीविका डबरियों को स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025-26 में अब तक 9 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 431 आजीविका डबरियाँ स्वीकृत की जा चुकी हैं। आजीविका डबरियों के निर्माण से न केवल सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है, बल्कि जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को भी बढ़ावा मिला है। इन डबरियों के माध्यम से किसान सिंचाई, बागवानी और मत्स्य […] - [उन्नत कृषि के प्रशिक्षण की पुनर्वासित युवाओं ने जताई इच्छा](https://chouranews.com/26633-2/cg-news/): रायपुर:पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लौटाने एवं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दंतेवाड़ा में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी द्वारा 134 पुनर्वासित युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक, कृषि एवं पर्यटन भ्रमण का आयोजन कराया गया। गौरतलब है कि हाल ही में हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के समक्ष कृषि एवं पर्यटन क्षेत्रों के व्यावहारिक भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह […] - [मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की,सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित](https://chouranews.com/26637/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, […] - [राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरा दिन: बिलासपुर ने दर्ज की शानदार जीत](https://chouranews.com/26633/cg-news/): रायपुर: .उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में “राज्य स्तरीय विप्र ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता ” के दूसरे दिन विप्र कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में दक्षिण बस्तर और बिलासपुर ने शानदार जीत दर्ज की। राजधानी के विप्र कॉलेज मैदान में पहला मैच राजनांदगांव एवं दक्षिण बस्तर सेक्टर के बीच खेला गया,जिसमें दक्षिण बस्तर ने शानदार प्रदर्शन किया। राजनांदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन के 59 रन की सहायता से 154 रन बनाएं। जवाब में दक्षिण बस्तर के सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजनांदगांव को 10 विकेट से करारी हार मिली । मैन ऑफ़ द मैच […] - [छेर-छेरा पुन्नी पर्व पर चेटुवा पुरी धाम मेला मे शामिल हुए, योगेश तिवारी](https://chouranews.com/26632/cg-news/): बेमेतरा:छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बाबा अमरदास जी के जंयती और छेर-छेरा पुन्नी के पावन पर्व पर चेटुवा पुरी धाम स्थित सतधारी गुरु बाल ब्रम्हचारी बाबा गुरु अमरदास जी के समाधि स्थल में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य मेला श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। मेले की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ की गई। पूरे क्षेत्र में सतनाम के संदेश, लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को […] - [वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी](https://chouranews.com/26630/country-news/): रायपुर:राज्य के वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वनकर्मियों को कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध मजबूत प्रकरण तैयार नहीं हो पाता, जिससे वे आसानी से छूट जाते हैं। विधिक साक्षरता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसी स्थिति से बचने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मंत्री  केदार कश्यप के नेतृत्व में तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी)  अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार वन विभाग के कर्मचारियों के लिए विधिक […] - [छेरछेरा तिहार : सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव](https://chouranews.com/26628-4/all-over-world-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।   मंत्री श्री वर्मा ने छेरछेरा की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और अन्न दान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा पर्व है, जो समाज में समानता, सहयोग और दान की भावना को सशक्त करता है। […] - [वन संरक्षण हेतु वन विभाग सजग](https://chouranews.com/26629-2/country-news/): रायपुर:राज्य में वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के लिए वन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इसके बावजूद कहीं-कहीं वन एवं वन्यजीव अपराध, वनाग्नि तथा वन अतिक्रमण की घटनाएँ सामने आती हैं। इन पर प्रभावी नियंत्रण और वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं तथा आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। वन एवं वन्यजीव अपराधों में कमी लाने जनजागृति अभियान वन मंत्री  केदार कश्यप के नेतृत्व में तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)  अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 02 […] - [राज्यपाल ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश](https://chouranews.com/26629/cg-news/): रायपुर:राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए है। राज्यपाल श्री डेका ने आज समाज कल्याण विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हथकरघा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गोद ग्रामों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम सोनपुरी, बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी तथा गरियाबंद जिले के ग्राम बिजली को गोद लिया गया है। इन ग्रामों में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा समावेशी […] - [मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी हार्दिक बधाई](https://chouranews.com/26628-3/cg-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दिन मां […] - [बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन](https://chouranews.com/26628/country-news/): रायपुर:बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम का लोगो एवं थीम गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर की  सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का  सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज माँ दंतेश्वरी के इस पावन […] - [मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की, भेंट](https://chouranews.com/26628-2/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स – 2026” के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में खेलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व […] - [यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर](https://chouranews.com/26627/all-over-world-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ का प्राचीन रत्न सिरपुर यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में प्रवेश करने को तैयार है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने नामांकन प्रक्रिया को रफ्तार दी है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत के दौरे ने इसे केंद्र स्तर पर अपरिहार्य बना दिया है। नए वर्ष में अंतिम स्वीकृति की मजबूत संभावना है, जो राज्य को पहला विश्व धरोहर स्थल प्रदान करेगा। छठी शताब्दी से बहुधार्मिक शहरी केंद्र के रूप में प्रसिद्ध सिरपुर में बौद्ध, जैन, हिंदू और शैव-वैष्णव परंपराएं एक साथ विकसित हुईं। यहां लक्ष्मण मंदिर, […] - [राज्यपाल ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे](https://chouranews.com/26626/cg-news/): रायपुर:राज्यपाल  रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे। - [भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना छत्तीसगढ़ : गजेंद्र सिंह शेखावत](https://chouranews.com/26624/country-news/): रायपुर:केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के विकास का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है छत्तीसगढ़ इस संकल्प के साथ में हम सब लोग काम करेंगे ऐसा भरोसा और विश्वास आप सबको दिलाते हुए आप सबको बहुत सारी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सतत आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ का पर्यटन विकसित हो छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुरक्षित और संरक्षित हो जिससे छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बने। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न किया गया। स्वदेश दर्शन योजना […] - [राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं](https://chouranews.com/26621-2/country-news/): रायपुर:राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। - [राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे, विश्राम गृह](https://chouranews.com/26625/cg-news/): रायपुर:जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय पीड़ा को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाया है। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में […] - [स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर होगा, निर्माण](https://chouranews.com/26623/country-news/): रायपुर:केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के विकास का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है छत्तीसगढ़ इस संकल्प के साथ में हम सब लोग काम करेंगे ऐसा भरोसा और विश्वास आप सबको दिलाते हुए आप सबको बहुत सारी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सतत आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ का पर्यटन विकसित हो छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुरक्षित और संरक्षित हो जिससे छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बने। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न किया गया। स्वदेश दर्शन योजना […] - [ए आई आई आई ई ए का पांच दिनों तक भुवनेश्वर में हुआ, महासम्मेलन](https://chouranews.com/26622/country-news/): रायपुर:आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIIEA) का प्लेटिनम जयंती वर्ष में 27 वां महासम्मेलन पांच दिनों के गहन विचार-विमर्श के बाद आज भुवनेश्वर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बीमा कर्मचारी आंदोलन और सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा के क्षेत्र में संगठन की समर्पित सेवा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देश भर से लगभग 2,000 प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग और भारत के मेहनतकश लोगों के सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियों की समीक्षा की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को कमजोर करने वाली नीतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त […] - [शिव-गौरी धाम सिंघौरी में श्रीमद् भागवत कथा में योगेश तिवारी हुए, शामिल](https://chouranews.com/26621/cg-news/): बेमेतरा: शिव-गौरी धाम सिंघौरी में स्थित माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित द्वितीय वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पावन आयोजन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी श्रद्धा भाव से सम्मिलित हुए और कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में नवापारा देवरबीजा निवासी  पूरामणि महाराज  ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण व प्रेरणादायक वाचन किया। उनके मुखारविंद से निकली कथा ने श्रोताओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा […] - [सियादेवी जलाशय बनेगा इको-टूरिज्म केन्द्र : एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ, शुभारंभ](https://chouranews.com/26619/all-over-world-news/): रायपुर:मनोरम प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित सियादेवी जलाशय को इको-टूरिज्म केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सियादेवी जलाशय का नैसर्गिक सौंदर्य, शांत वातावरण और प्राकृतिक संरचना इसे पर्यटन की दृष्टि से मनोरम स्थल है।  गुरूर विकासखंड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय में नवस्थापित एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का शुभारंभ आज कलेक्टर  दिव्या मिश्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने फीता काटकर एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र न केवल जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण बनेगा, बल्कि इससे स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार […] - [पशु रेस्क्यु वाहन से दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा - उप मुख्यमंत्री](https://chouranews.com/26618-3/cg-news/): रायपुर:उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पशु संरक्षण और संवेदनशील सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशु रेस्क्यु वाहन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। 13 लाख 60 हजार रूपए की लागत के इस वाहन को श्री विजय शर्मा द्वारा विधायक मद से  प्रदान किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वाहन की तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता और संचालन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही वाहन का परीक्षण कराते हुए घायल पशुओं को सुरक्षित रूप से वाहन में लाने एवं ले जाने की […] - [छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल](https://chouranews.com/26618-2/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन संशोधनों के माध्यम से नीति को अन्य राज्यों की तुलना में और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक, स्पष्ट एवं निवेश-अनुकूल बनाया गया है। इससे राज्य में औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावनाएँ सुदृढ़ हुई हैं। मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णयों का मुख्य उद्देश्य राज्य के मूल निवासियों के लिए स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण रोजगार का सृजन सुनिश्चित करना है। इसी दृष्टि से ईपीएफ प्रतिपूर्ति तथा […] - [समरेन्द्र शर्मा को पीएचडी](https://chouranews.com/26618/country-news/): रायपुर। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भिलाई (छत्तीसगढ़) ने पत्रकार समरेन्द्र शर्मा को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने ‘वेब सीरीज का समाजशास्त्र : एक अध्ययन (मिर्जापुर, आश्रम, पंचायत एवं पाताल लोक के संदर्भ में)’ विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। समरेन्द्र शर्मा ने यह शोध कार्य डॉ. धनेश जोशी के निर्देशन में किया। अपने शोध में उन्होंने लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज को केवल मनोरंजन के माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि समकालीन समाज की सत्ता संरचनाओं, सामाजिक यथार्थ और वैचारिक विमर्श के प्रभावशाली मंच के रूप में विश्लेषित किया […] - [भावना साहू ने खेलो इण्डिया अस्मिता जोनल लीग में जीता, स्वर्ण](https://chouranews.com/26617-2/country-news/): रायपुर: गुजराती उ मा शाला  की छात्रा भावना साहू ने “”खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग जोनल लीग 2025-26 वेस्ट जोन”” इंदौर (मध्यप्रदेश) में स्वर्ण पदक जीतकर संस्था एवँ शाला को गौरवान्वित किया है। गुजराती उ मा शाला रायपुर के प्राचार्य अनीस मेमन ने कहा भावना साहू ने इस प्रतियोगिता में तेलंगाना और गोआ के खिलाडिय़ों को नॉकआउट कर, मध्यप्रदेश को 3-0 से तथा फाइनल में राजस्थान को 3 -0 से हराने की शानदार उपलब्धि प्राप्त की और स्वर्ण पदक के साथ ₹8000 का नगद पुरुस्कार भी जीता।* भावना साहू गुजराती स्कूल की मार्शल आर्ट्स खेलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।* भावना […] - [विशेष लेख : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल:धनंजय राठौर](https://chouranews.com/26617/country-news/): रायपुर:केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई (CPU) ग्रामीण रोजगार में वनोपज और औषधीय पौधों के संग्रह, प्रसंस्करण और मूल्य-वर्धन (value addition) के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीणों, खासकर महिलाओं, के लिए आय और रोजगार के नए अवसर पैदा करती है। दुर्ग जिला के पाटन विकासखंड के जामगांव एम में स्थापित केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई ग्रामीण रोजगार, वनोपज प्रसंस्करण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड’ के नाम से बाजार में उपलब्ध यह इकाई लगभग 111 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन और राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित […] - [रविवि के उपडाकघर में नेक्स्ट जनरेशन का हुआ, शुभारंभ](https://chouranews.com/26615-2/cg-news/): रायपुर:आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के उपडाकघर में नेक्स्ट जेनरेशन (N-Gen) उपडाकघर का शुभारंभ किया गया। N-Gen Post Office केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के डाकघरों को छात्रों से जोड़ते हुए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। N-Gen उपडाकघर में विद्यार्थी लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ डाकघर द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाओं – बैंकिंग, बीमा, आधार संबंधी कार्य, डाक प्रेषण आदि – का लाभ सरलता से ले सकेंगे।शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर  सच्चिदानंद शुक्ला उपस्थित रहे और उन्होंने कर-कमलों से N-Gen Post […] - [ज्योतिर्मयानन्द जी महाराज के प्रमुख उपस्थिति में पीपरभट्ठा में होगा, मानस का महामंथन](https://chouranews.com/26609-2/all-over-world-news/): बेमेतरा: जिला के हृदय स्थल से महज 5 किमी की दुरी पर  पिपर भट्ठा मे मानस का महासमर आयोजित होने जा रहा है जिसमे राष्ट्रीय संत श्रीमज्ज ज्योतिर्मयानन्द जी महराज सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा  का आगमन होगा साथ ही प्रदेश के प्रसिद्ध रमायणी तीन दिवस तक प्रभु राम के चरित्रो पर श्री राम चरित मानस के पंक्तियों के माध्यम से आत्म चिंतन प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम मे मानस दर्शन जीवन अर्पण छ ग एवं मा भद्रकाली जिला मानस संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ अनेक सामाजिक संस्थान शामिल होंगे। आयोजन श्री राम सेवा सत्संग समिति पीपरभट्ठा एवम् समस्त ग्रामवासी के द्वारा दिनांक 1 […] - [मुख्यमंत्री ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई, हरी झंडी](https://chouranews.com/26615/cg-news/): रायपुर:दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - [मखाना खेती से बदलेगी, धमतरी की ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर](https://chouranews.com/26608/all-over-world-news/): रायपुर:कृषि विविधीकरण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा से 40 इच्छुक महिला किसान समूह का एक दल रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम लिंगाडीह पहुंचा, जहाँ उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग एवं आधुनिक खेती तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था जिला उद्यानिकी विभाग, धमतरी द्वारा की गई। ख़ास कर कलेक्टर धमतरी ने मखाना खेती को बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी को लेकर रुचि ले रहे हैं । ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर बदलेगी अब जल्द […] - [केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रदेश की स्वास्थ्य स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा](https://chouranews.com/26605/country-news/): दिल्ली:स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जे.पी. नड्डा ने बैठक में राज्यों को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि “टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जाएगा तथा जनभागीदारी आधारित मॉडल से स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ किया जाएगा।” बैठक के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, सचिव स्वास्थ्य  अमित कटारिया, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  रणबीर शर्मा व अन्य विभागीय […] - [बाबा गुरु घासीदास की जयंती में शामिल हुए, योगेश तिवारी](https://chouranews.com/26604/cg-news/): बेमेतरा:सतनाम पंथ के प्रवर्तक, महान संत, समाज सुधारक एवं मानवता के अमर संदेशवाहक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पावन जयंती के अवसर पर ग्राम भुरकी में भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवराज गुरु धर्मगुरु गुरु सौरभ साहेब जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।जिसमें भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी श्रद्धा और सम्मान के साथ शामिल हुए। इस पावन अवसर पर विधायक दीपेश साहू, सरपंच प्रमिला रमेश टंडन, भागीरथी साहू (कंतेली सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष), रमेश टंडन ठाकुर प्रसाद जोशी, राजलाल बाजरे, भुवन दास जांगड़े, मालिकराम, […] - [संवेदनशील शासन की पहल से संवरता भविष्य](https://chouranews.com/26603/all-over-world-news/): जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम झुलन (पकरिया) निवासी 12 वर्षीय गणेश कश्यप का बचपन कठिन परिस्थितियों में बीता। बहु दिव्यांगता, अल्प मानसिक मंदता एवं सेरेब्रल पाल्सी (हेमीप्लेजिया) से ग्रसित गणेश के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। रोजी-रोटी के लिए माता-पिता को दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने जाते थे, जिससे गणेश का नियमित रूप से स्कूल जाना संभव नहीं हो पा रहा था। नामांकन सामान्य स्कूल में था, पर प्रवासी जीवन ने उसकी शिक्षा को लगभग रोक दिया था। शासन की संवेदनशील सोच ने ऐसे समय में गणेश के जीवन को नई दिशा दी। समाज कल्याण विभाग […] - [राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत](https://chouranews.com/26602/country-news/): रायपुर:राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में राज्यपाल  रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  सहित अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और  प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। - [किसान तुहंर टोकन ऐप से घर बैठे 24×7 टोकन, समय और लागत दोनों की बचत](https://chouranews.com/26600/cg-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार किसानों के लिए समृद्धि का माध्यम बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा घोषित धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से किसानों को सीधा और त्वरित लाभ मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में लागू डिजिटल टोकन प्रणाली ने खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पूरी तरह परेशानी मुक्त बना दिया है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत इंदरपुर निवासी लघु किसान  महेंद्र यादव ने डिजिटल व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उनके पास कुल 120 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने […] - [अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे बी.एससी. नर्सिंग में दाखिला](https://chouranews.com/26599-2/cg-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ में बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़ी शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है। भारतीय उपचर्या परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले निर्धारित अंक अनिवार्य थे, लेकिन रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से परिषद ने पात्रता मानदंडों में […] - [चार दिवसीय युवा महोत्सव मड़ई 2025 का रंगा-रंग समापन](https://chouranews.com/26599/country-news/): रायपुर:इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2025 का पुरस्कार वितरण एवं प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा, कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के मुख्य आतिथ्य में एवं डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कॉलेज टीम्स तथा विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मड़ई 2025 युवा महोत्सव का ओवर ऑल चैम्पियन कृषि महाविद्यालय रायपुर को घोषित किया गया। कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर मड़ई 2025 का ओवर ऑल रनरअप रहा। शोभा यात्रा में प्रस्तुत झांकियों में कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव को प्रथम तथा कृषि […] - [भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का 01 जनवरी को होगा, भूमिपूजन](https://chouranews.com/26598/cg-news/): रायपुर’01 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा की पहल से लगभग 146 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न होगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा […] - [राज्यपाल से राजदूत श्री उइके ने की सौजन्य भेंट](https://chouranews.com/26597/all-over-world-news/): रायपुर:राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में मध्यएशियायी देश ताजिकिस्तान में भारत के वर्तमान राजदूत  राजेश उइके ने सौजन्य भेंट की। - [प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड](https://chouranews.com/26596-2/country-news/): रायपुर: प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले, कुलपति, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार नेतृत्व, उच्च शिक्षा और सामुदायिक उन्नति में परिवर्तनकारी योगदान में उनके आजीवन समर्पण हेतु “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, रायचूर के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड (एनएडीसीएल) द्वारा 29-31 दिसंबर 2025 कों आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “कृषि, पशु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान में सतत नवाचार” में प्रदान किया गया। - [शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन दण्ड संन्यास दिवस पर समारोह का आयोजन](https://chouranews.com/26595-3/cg-news/): रायपुर: शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में कल 30 दिसंबर को पीठद्वयाधीश्वर ब्रह्मलीन श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन दण्ड संन्यास दिवस पर दण्डी स्वामी  इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में समारोह का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा पौष माह शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी तदनुसार आज 30 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे  दण्डी स्वामी  इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में  शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला  में पीठद्वयाधीश्वर ब्रह्मलीन श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन दण्ड संन्यास दिवस मनाया जायेगा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्तगण […] - [चाइनीज मांझा रखने पर पतंग दुकानों पर कार्रवाई](https://chouranews.com/26593-3/cg-news/): रायपुर:चाइनीज मांझा रखने पर पतंग दुकानों पर कार्यवाही की गई।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर निगम व छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, बूढ़ातालाब व गोलबाजार की पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 3 दुकानों से साढ़े 4 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त किया गया।सभी दुकानदारों को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। - [विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जांच दल गठित](https://chouranews.com/26591-2/city-news/): रायपुर:मतदाता सूची में अनियमितता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई।रायपुर ग्रामीण में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जांच दल गठित।जांच दल द्वारा भाग संख्या 63 एवं 64 में मतदाता सूची में त्रुटि होने संबंध में मौके पर मतदाताओं का फील्ड वेरिफिशिएशन किया गया जिसमें मतदाता इसी क्षेत्र में निवासरत पाएं गए जिनके मकान संख्या में परिवर्तन के लिए सभी से फार्म 8 भरवा कर मकान संख्या ठीक किया जा रहा है। - [सुचारू रूप से धान खरीदी व्यवस्था जारी](https://chouranews.com/26590-2/cg-news/): महासमुंद:राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम झालखम्हरिया सेवा सहकारी समिति में सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समिति में आफ लाइन और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था नियमित रूप से लागू की गई है, जिससे धान विक्रय के दौरान न तो भीड़ है और न ही भगदड़ की स्थिति। किसान पूरी सुविधा और संतोष के साथ अपना धान विक्रय कर रहे हैं। समिति प्रबंधक  भोज राम साहू ने बताया […] - [राज्यपाल से विवेकानंद केन्द्र के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट](https://chouranews.com/26589-3/cg-news/): रायपुर:राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमाारी की उपाध्यक्ष  निवेदिता रघुनाथ भिडे एवं राज्य के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया और आवश्यक सहयोग के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल श्री डेका ने रायपुर स्थित विवेकानंद केन्द्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 10 कम्प्यूटर प्रदान करने की स्वीकृति दी। - [भव्य कबड्डी प्रतियोगिता एवं मंड़ई मेला ' योगेश तिवारी हुए, शामिल](https://chouranews.com/26589-2/cg-news/): बेमेतरा : खमतराई (बेरला) में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता एवं पारंपरिक मंड़ई मेला का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ इस खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन में भाजपा किसान नेता  योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन युवा आदर्श क्लब एवं समस्त ग्रामीण खमतराई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जबकि अनुराग धारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच की प्रस्तुति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश, ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़ कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से आई टीमों ने अपने दमखम, रणनीति और खेल कौशल […] - [बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक किया जाए](https://chouranews.com/26588-3/country-news/): दिल्ली:देश में मेडिकल टूरिज्म मार्केट के 2033 तक $70.9 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, इसी का संज्ञान लेते हुए आज एस्टीमेट कमेटी की चेन्नई में हुई बैठक में सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन, स्वास्थ्य, आयुष मंत्रालय के उच्च प्रतिनिधियों को वैलनेस टूरिज्म (आयुर्वेदा, योग, सिद्ध) प्रमोट करने का सुझाव दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सिद्ध एक प्राचीन, समग्र भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई है।उन्होंने कहा मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक किया जाए जिससे विदेशी मरीज़ / मेडिकल टूरिस्ट को अगर हमारे देश में आना हो तो वीज़ा की प्रक्रिया फास्टट्रैक होने […] - [कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह गांवों तक पहुंचे, वित्त मंत्री](https://chouranews.com/26595-2/cg-news/): रायपुर:ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी ने कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में […] - [11.51 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान: मार्कफेड द्वारा 13 हजार 615 करोड़ रूपए जारी](https://chouranews.com/26594/all-over-world-news/): रायपुर:समर्थन मूल्य पर राज्य में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का महाअभियान अनवरत रूप से जारी हैं। पिछले माह के 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के तहत् 26 दिसम्बर को जारी रिपोर्ट के अनुसार 60 लाख 87 हजार 547 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 11लाख 51 हजार 355 पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है। मार्कफेड द्वारा धान खरीदी के भुगतान के लिए 13 हजार 615 करोड़ रूपए जारी किए गए है। इस वर्ष 27 लाख 43 हजार 444 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 32 लाख 64 हजार 598 हेक्टेयर रकबा शामिल है। […] - [चना की फसल लेने से कम लागत में अधिक फायदा ले रहे, किसान](https://chouranews.com/26596/country-news/): रायपुर:प्रदेश में सरकार की किसान हितैषी नीतियों से और कृषि विभाग के उचित मार्गदर्शन से किसानों को नई दिशा मिल रही है। ऐसे ही जिला बेमेतरा के ग्राम अकलवारा के प्रगतिशील कृषक  संतोष साहू ने इस वर्ष खेती के क्षेत्र में एक सराहनीय, दूरदर्शी और अनुकरणीय निर्णय लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि सही फसल चयन और वैज्ञानिक खेती पद्धतियों को अपनाकर कम संसाधनों में भी अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। परंपरागत रूप से ग्रीष्मकाल में धान की खेती करने वाले श्री साहू ने इस बार ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर 5 एकड़ क्षेत्र में चने (दलहन) […] - [बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन](https://chouranews.com/26595/all-over-world-news/): रायपुर:बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय कार्यक्रम, 24 […] - [‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित है, इस वर्ष का कैलेंडर](https://chouranews.com/26593-2/cg-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ — मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर के पावन धाम को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव […] - [मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण](https://chouranews.com/26588-2/country-news/): मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद  संतोष पाण्डेय, विधायक  प्रबोध मिंज एवं विधायक  पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने, देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से […] - [गुरु खुशंवत साहेब बााबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह में हुए, शामिल](https://chouranews.com/26593/cg-news/): बेमेतरा:छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब का बेरला रेस्ट हाउस में आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता  योगेश तिवारी ने अपने साथियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय अभिवादन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गुरु खुशवंत साहेब जी के आगमन से बेरला क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला सतनामी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके दर्शन एवं मार्गदर्शन को लेकर विशेष उत्साह रहा सतनामी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु खुशवंत साहेब इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा— […] - [इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग:रविवि के टोमन भारती ने जीता रजत](https://chouranews.com/26592/country-news/): रायपुर:इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के भारती ने  रजत पदक जीता।पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में चल रहे इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 में आज पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की ओर से भाग लेते हुए *टोमन भारती* ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वजन वर्ग की प्रतियोगिता में 110kg स्नैच 142kg क्लीन एंड जर्क कुल 252kg वजन उठाकर रजत पदक जीता। - [जी-राम-जी अधिनियम 2025 की प्रमुख विशेषताओं की दी गई, जानकारी](https://chouranews.com/26591/city-news/): रायपुर:जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्रामसभाओं में ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई। नए अधिनियम के तहत रोजगार गारंटी की अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन तथा मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर प्रति दिन मुआवजा देने का प्रावधान है।ग्रामीणों को यह भी अवगत कराया गया कि सभी कार्यों की योजना ग्रामसभा में तय होगी और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य होगी। अधिनियम के अंतर्गत कार्यों को जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से निपटने से संबंधित श्रेणियों में शामिल किया गया है। - [स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन विभाग की पहल](https://chouranews.com/26590/cg-news/): रायपुर:स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही लाइन […] - [बस्तर के उद्योगों में ग्रीन पैकेजिंग की नई पहल](https://chouranews.com/26589/country-news/): रायपुर:बस्तर जिले में औद्योगिक विकास को पर्यावरण-अनुकूल दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की गई है। शुक्रवार को जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना (रैम्प) के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) तथा स्व-सहायता समूहों को ग्रीन पैकेजिंग के महत्व से अवगत कराना और इस नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी, नवोदित व्यवसायी और स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जो पैकेजिंग सामग्री निर्माण के […] - [राज्य सरकार की सुव्यवस्थित और किसान हितैषी धान खरीदी नीति ने अन्नदाताओं के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान](https://chouranews.com/26588/cg-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की सुव्यवस्थित और किसान हितैषी धान खरीदी नीति ने न केवल अन्नदाताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार समर्थन मूल्य पर पारदर्शी खरीदी, डिजिटल टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान सुनिश्चित कर रही है, जिससे किसान बिना किसी झंझट के अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर पा रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रगतिशील किसान गुलाबचंद साहू इसकी जीती-जागती मिसाल हैं, जिनकी मेहनत को अब सही सम्मान और आर्थिक लाभ मिल रहा है। किसान गुलाबचंद साहू ने अपनी चार एकड़ भूमि […] - [भोरमदेव शक्कर कारखाना ने किसानों को किया 24.85 करोड़ रूपए का भुगतान](https://chouranews.com/26587/cg-news/): रायपुर:उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में आज दिनांक तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफ.आर.पी. दर 329.05 रुपए के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे किया गया है। […] - [वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ देश का नाम रोशन कर रही हैं - उप मुख्यमंत्री](https://chouranews.com/26585-2/sports-news/): रायपुर:नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी खेल भावना, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।   उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बोड़ला की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरे, राजनांदगांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच श्री चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से जिले, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर […] - [कलेक्टर ने कहा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाएं](https://chouranews.com/26585/city-news/): रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रक्रिया के दौरान आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन तथा एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित बिजली विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा वेंडर उपस्थित रहे। - [हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय कार्यशाला](https://chouranews.com/26583/country-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक का उपयोग पौधों के उत्पादन और प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है, ताकि मिट्टी रहित खेती को बढ़ावा मिले। पानी और भूमि की बचत हो और महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs) तथा किसानों की आजीविका में वृद्धि हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2025 तक किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से पौध उत्पादन की जानकारी देना तथा नर्सरी विकास को बढ़ावा देना रहा।   पौधा रोपण का  दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला में […] - [बाबा गुरु घासीदास के विचारों से गूंजा गुणरबोड़ बासा: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, योगेश तिवारी](https://chouranews.com/26582-3/cg-news/): बेमेतरा:महान संत, समाज सुधारक और मानवता के पथप्रदर्शक सतनामी पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर ग्राम गुणरबोड़ एवं में भव्य एवं श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने बाबा जी के विचारों को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताया सत्यनाम ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है” अपने संबोधन […] - [कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार](https://chouranews.com/26582-2/country-news/): रायपुर :छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में […] - [मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब](https://chouranews.com/26582/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की जा रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिला बिजली ढांचे के सशक्तिकरण की दृष्टि से एक पावर हब के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए रणनीतिक और दीर्घकालिक निर्णयों के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को नई मजबूती मिली है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साय सरकार ने जशपुर जिले के हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी उच्च क्षमता […] - [वेस्ट जोन प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी छाये रहे](https://chouranews.com/26581/country-news/): रायपुर:19 से 21 दिसंबर  तक इंदौर में संपन्न वेस्ट ज़ोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में पदक जीतने में सफलता हासिल किया है जिसके परिणाम इस प्रकार हैं: बालक वर्ग : सब जूनियर : उत्सव सेन (रजत पदक, 83kg), जूनियर वर्ग : मनीष देवांगन (कास्य पदक, 59kg), सीनियर वर्ग : धनंजय यादव (स्वर्ण पदक, 59 kg), ब्लेसन बास्को (कास्य पदक, 93kg), तुषार नेताम (स्वर्ण पदक, 105kg), अभिषेक जॉर्ज ( कास्य पदक, 120kg), बालिका वर्ग: सब जूनियर: अन्नपूर्णा नायक (स्वर्ण पदक, +84 kg), जूनियर वर्ग: पायल घोड़े ( कांस्य पदक, 57kg), हिमांशी देशमुख […] - [ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से हो रहा, दोगुना फायदा](https://chouranews.com/26580/country-news/): रायपुर:टमाटर की ग्राफ्टिंग, पौधों की पैदावार बढ़ाने और जड़ प्रणाली से जुड़ी बीमारियों और विकारों के खतरे को कम करने का एक अच्छा तरीका है। इससे पौधों की मजबूती बढ़ती है, पैदावार अधिक होती है और जड़ों के ऊपरी हिस्से के गलने की समस्या भी खत्म हो जाती है । बलौदाबाज़ार-भाटापारा ज़िले में ग्राफ्टेड तकनीक से सब्ज़ियों की खेती के बेहतरीन परिणाम देखने को मिल रहे हैं । ज़िले के भाटापारा ब्लॉक के कृषक  युवराज साहू पिता  रामनारायण साहू ने ग्राफ्टेड टमाटर की खेती करके एक सीजन में करीब 3 लाख रूपए प्रति एकड़ की शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। […] - [मुख्यमंत्री ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन](https://chouranews.com/26578-3/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक  सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों […] - ['विकसित भारत जी राम जी' के लिए कल 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभाओं का होगा, आयोजन](https://chouranews.com/26579/country-news/): रायपुर:केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए नवीन एवं उन्नत प्रावधानों के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का निर्माण किया गया है। जिसे संक्षेप में ‘विकसित भारत जी राम जी 2025’ भी कहा जा रहा है। इस नए अधिनियम से विकसित भारत की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। इन्हीं बदलावों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में गांव के […] - [विजय शर्मा केपीएल बना युवाओं की पहचान का मंच, उभरे क्रिकेट के नए सितारे](https://chouranews.com/26578-2/sports-news/): कवर्धा :विधानसभा में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है।   कवर्धा विधानसभा के 7 मंडलों से चयनित विजेता चार-चार टीमों सहित कुल 28 टीमें कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्टेडियम में सेमीफाइनल एवं आगे के मुकाबलों में आमने-सामने खेल रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी विकसित हो रही है। - [राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन](https://chouranews.com/26578/cg-news/): रायपुर:पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में किया गया। इस छाया चित्र प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। - [मुख्यमंत्री ने 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया](https://chouranews.com/26577/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्य के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। उन्होंने राजधानी रायपुर में अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की प्रतिमा का अनावरण तथा अटल परिसर का लोकार्पण करते हुए राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों से वर्चुअल रूप से जुड़कर अन्य 114 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने […] - [मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26: नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा](https://chouranews.com/26576/cg-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में हो रहे परिवर्तन और प्रशासनिक संस्कृति के सुदृढ़ होते स्वरूप को रेखांकित करते हुए आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा की । यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों द्वारा लागू किए गए उन नवाचारों को सम्मानित करने हेतु दिए जाएंगे, जिन्होंने शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा स्थापित ये पुरस्कार इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य शासन सार्वजनिक प्रशासन के केंद्र में नवाचार, ठोस परिणाम […] - [मुख्यमंत्री ने 187 करोड़ के 23 कार्यों का किया, लोकार्पण-भूमिपूजन](https://chouranews.com/26575/cg-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी  के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 49 लाख रुपए के छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ, 49 लाख रुपए से अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर विकसित अटल परिसर और कोर्ट परिसर के पास बनाए गए वनभैंसा के साथ ही आईएसबीटी, मोवा ब्रिज और विधानसभा […] - [कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर](https://chouranews.com/26574-2/cg-news/): रायपुर:शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक  हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का श्री राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के साथ सदुपयोग […] - [सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन](https://chouranews.com/26574/country-news/): रायपुर:सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री  मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।   मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए […] - [वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन](https://chouranews.com/26573/cg-news/): रायपुर:भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में किया जाएगा।  26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस 2025 का राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम 26 दिसंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे बच्चों और युवाओं को संबोधित करते […] - [“नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए शासन का निरंतर विकसित होना आवश्यक है” — मुख्यमंत्री](https://chouranews.com/26572-2/cg-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में हो रहे परिवर्तन और प्रशासनिक संस्कृति के सुदृढ़ होते स्वरूप को रेखांकित करते हुए आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा की । यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों द्वारा लागू किए गए उन नवाचारों को सम्मानित करने हेतु दिए जाएंगे, जिन्होंने शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा स्थापित ये पुरस्कार इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य शासन सार्वजनिक प्रशासन के केंद्र में नवाचार, ठोस परिणाम […] - [मनोज तिवारी  ने युवाओं से “नशा छोड़ने और खेलों को अपनाने की भावुक अपील की](https://chouranews.com/26572/country-news/): रायपुर:आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित  सांसद खेल महोत्सव के भव्य मेगा फाइनल में खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और प्रतिभा के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक, कलाकार एवं दिल्ली से भाजपा सांसद  मनोज तिवारी की उपस्थित ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।व्यक्तिगत खेलों के विजेता, उपविजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। 9 विधानसभाओं की 542 पंचायतों और 36 खेल स्थलों पर आयोजित यह महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिट इंडिया, खेलो इंडिया और सशक्त भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक बना। “जो खेलेगा वही आगे बढ़ेगा” के […] - [छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण](https://chouranews.com/26570/cg-news/): रायपुर:पूर्व प्रधानमंत्री   अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनका लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की मूर्ति का अनावरण और अटल परिसर का लोकर्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में 115 […] - [हमशहर विनोद जी को समर्पित:विवेक शुक्ला ने दी,श्रद्धांजलि](https://chouranews.com/26569/all-over-world-news/): रायपुर: विनोद जी का गोलोकगमन के बाद से प्रतिपल उनका ही विचार मन मस्तिष्क में समाया रहा उनके कृतियों को एक नज़र डालने से अनायास ही शब्दों का संयोजन जो हुआ वह आप सब के साथ साझा कर रहा हूं.. विनोद जी ने “आकाश की तरफ़ चाबी का गुच्छा उछाला तो आसमान खुल गया,जरूर उनकी कोई चाबी आसमान में लग गई”और विनोद जी चले गए “नया गरम कोट पहन कर विचार की तरह”सब कुछ होना बचा रहेगा, अतिरिक्त नहीं…. #आकाश से धरती को खटखटाएंगे #… महाविद्यालय, पेड़ पर कमरा, गमले में जंगल, नौकर की कमीज़, दीवार में एक खिड़की, हरी […] - [किसानों को खाद के साथ  अन्य कोई भी उत्पाद खरीदने की बाध्यता नही:अनुराग पाण्डेय](https://chouranews.com/26563/cg-news/): रायपुर:खाद निर्माताओं ने सार्वजनिक घोषणा की है कि किसानों को खाद के साथ  अन्य कोई भी उत्पाद जैसे नैनो यूरिया,DAP आदि को खरीदने की बाध्यता नही है। यह जानकारी देते हुए अनुराग पाण्डेय से.नि. आईएएस ने कहा यदि कोई ऐसा करता है, सोसाइटी सहित तो उसकी शिकायत बोरी में छपे नंबरो पर करें।शासन/प्रशासन के ध्यान में भी लावे।उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कोई भी उत्पाद अपनी मर्जी से ही खरीदे बिना किसी भय ,दबाव के।साथ ही उन्होंने इस जानकारी को किसानों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करने आग्रह भी किया है। - [दो दिवसीय प्रशिक्षण से स्व-सहायता समूह सदस्यों को मिला उत्पादन से विपणन तक का व्यावहारिक ज्ञान आलेखः शशि रत्न पाराशर](https://chouranews.com/26568/cg-news/): धमतरी:जिले के   स्व-सहायता समूहों (SHG) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर PwC संस्था के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन नगर निगम के सामुदायिक भवन में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़कर संगठित, ब्रांडेड एवं बाजार-उन्मुख उद्यमों के रूप में विकसित करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 40 स्व-सहायता समूह सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता […] - [146 करोड़ रू. की लागत से काशी की तर्ज पर बनेगा, भव्य भोरमदेव कॉरिडोर](https://chouranews.com/26567-2/all-over-world-news/): रायपुर:केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 146 करोड़ रू. की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना का विकास किया जा रहा है। भूमिपूजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों को जोड़कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा। 1000 वर्ष पुरानी धरोहर को नया जीवन भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार वाटर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक पहल हो रही है। परियोजना के अंतर्गत मुख्य मंदिर परिसर समेत मड़वा महल, […] - [राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता:विप्र कॉलेज बनी विजेता](https://chouranews.com/26567/country-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन द्वारा संचालित विप्र महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में विप्र कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय “टीचिंग लर्निंग मटेरियल” प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षा महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन के अंतर्गत विभिन्न विषयों से संबंधित तरह-तरह के वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किये। टी एल एम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक गण भी उपस्थित थे।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में […] - [क्षमता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न](https://chouranews.com/26559-3/cg-news/): मुख्य सचिव  विकासशील ने कहा है कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की क्षमता विकास के लिए विभाग की जरूरत एवं पदों के अनुरूप प्रशिक्षण कोर्स तय किए जायें, जिससे वे कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी के लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर सकें। मुख्य सचिव ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना होने पर उन्हें अपने नवीन पद के दायित्वों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन एवं क्षमता विकास के लिए एक सप्ताह का संस्थागत प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने आज यहां नवा रायपुर के आई.आई.आई.टी. में क्षमता विकास आयोग भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला […] - [मुख्यमंत्री ने जशपुर को दी,ऐतिहासिक सिंचाई सौगात](https://chouranews.com/26558-3/country-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन के दो वर्षों के दौरान जशपुर जिले के कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिले में किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 199 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय को स्थायी मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जशपुर जिले में बैराज, एनीकट, तालाब एवं व्यपवर्तन योजनाओं के निर्माण, […] - [धान खरीदी की बदली व्यवस्था ने किसान रामकरण सिंह की मेहनत को दिया, पूरा सम्मान](https://chouranews.com/26561/country-news/): रायपुर:छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 किसानों के लिए केवल धान विक्रय का सत्र नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और आत्मविश्वास से भरा एक नया अध्याय बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई आधुनिक, तकनीक आधारित और किसान केंद्रित धान खरीदी व्यवस्था ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब किसान की मेहनत पूरी तरह सुरक्षित है और उसका उचित मूल्य समय पर सीधे उसके खाते तक पहुँच रहा है। इसी बदली हुई व्यवस्था की सशक्त मिसाल हैं एम सीबी  जिले के ग्राम कंजिया निवासी किसान रामकरण सिंह, जिन्होंने कंजिया उपार्जन केंद्र में धान विक्रय कर इस नई व्यवस्था […] - [छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री](https://chouranews.com/26560/sports-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी  के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल रहे हैं। साथ […] - [सांसद खेल महोत्सव के 3 दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का हुआ, भव्य शुभारंभ](https://chouranews.com/26559-2/cg-news/): रायपुर:“हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के गगनभेदी उद्घोष के साथ आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव के 3 दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ किया। 21 सितंबर से प्रारंभ हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने 13 खेलों में सहभागिता कर इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनाने का गौरव दिलाया।NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति […] - [पीसीबी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, साल्ही टीम ने जीता खिताब](https://chouranews.com/26558-2/country-news/): उदयपुर-अंबिकापुर:आरआरवीयूएनएल की सीएसआर पहल के तहत आयोजित द्वितीय पीसीबी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन साल्ही खेल मैदान में हुआ। 11 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में 16 टीमों के 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। फाइनल मुकाबला साल्ही और मेन्ड्रा टीम के बीच खेला गया, जिसमें साल्ही टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद 3–2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक गोल बालसाई ने दागा। विजेता साल्ही टीम को ₹61,000 की नकद राशि और पीसीबी ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि […] - [नेवनारा में स्पंज आयरन कंपनी के प्रस्ताव का जोरदार विरोध: सैकड़ों ग्रामीणों के साथ विरोध में शामिल हुए,योगेश तिवारी](https://chouranews.com/26559/country-news/): बेमेतरा: नेवनारा में प्रस्तावित अहर्रम स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ आज अपेन साथ सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसानों को लेकर पहुँचे और एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस जनआंदोलन में भाजपा किसान नेता  योगेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान, ग्रामीण, महिलाएँ और युवा शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान “जय जवान – जय किसान”, “पर्यावरण बचाओ – खेती बचाओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जनसुनवाई में भाजपा किसान नेता ने दर्ज कराया विरोध भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जनसुनवाई में शामिल हुए और प्रस्तावित ईस्पज आयरन कंपनी के विरुद्ध अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। […] - [हर माह 7 तारीख को राज्य की ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा 'आवास दिवस](https://chouranews.com/26557-3/cg-news/): रायपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पारदर्शिता, समयबद्ध आवास निर्माण तथा हितग्राहियों को त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी करते हुए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह की 7 तारीख को, चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ ‘आवास दिवस’ का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को गति देना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। पंचायत मंत्री  […] - [मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसम्बर को](https://chouranews.com/26557-2/cg-news/): रायपुर:मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसम्बर को सवेरे 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। ## Pages - [Blog](https://chouranews.com/blog-2/) - [Home](https://chouranews.com/home/) - [Sample Page](https://chouranews.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, […] - [Home Healthy](https://chouranews.com/home-healthy/) - [Home Fashion](https://chouranews.com/home-fashion/) - [Home Sport](https://chouranews.com/home-sport/) - [Home Tech](https://chouranews.com/home-tech/) - [My account](https://chouranews.com/my-account/): [woocommerce_my_account] - [Checkout](https://chouranews.com/checkout/): [woocommerce_checkout] - [Cart](https://chouranews.com/cart/): [woocommerce_cart] - [Shop](https://chouranews.com/shop/) - [Contact (Ninja Form)](https://chouranews.com/contact-ninja/): [ninja_form id=1] - [Page layout 5](https://chouranews.com/page-layout-5/): Paraitre ai te kolbacks magasins du. Metres bruits savoir trotte oui fut art credit. Quitter pendant fut travaux. Fanatiques tu assurances si il tristement du cherissait. Devient groupes ca ah engager me carreau. Sa commandant ah le descendons instrument. Humain tenter blemir palais devenu. Remettre la sifflent de criaient prennent mourants batterie. Halte annee leaf subit breve passa parut. Longues rit laisses touffes malheur deroule couleur mes. Peu divergent ans six eut courroies soufflent. Gare et je pose vont qu joue au. Grand avant creve lilas il du se monde. Voie oui ton murs pere. Jeu culbutent philomene cavaliers vit […] - [Page layout 4](https://chouranews.com/page-layout-4/): Paraitre ai te kolbacks magasins du. Metres bruits savoir trotte oui fut art credit. Quitter pendant fut travaux. Fanatiques tu assurances si il tristement du cherissait. Devient groupes ca ah engager me carreau. Sa commandant ah le descendons instrument. Humain tenter blemir palais devenu. Remettre la sifflent de criaient prennent mourants batterie. Halte annee leaf subit breve passa parut. Longues rit laisses touffes malheur deroule couleur mes. Peu divergent ans six eut courroies soufflent. Gare et je pose vont qu joue au. Grand avant creve lilas il du se monde. Voie oui ton murs pere. Jeu culbutent philomene cavaliers vit […] - [Page layout 3](https://chouranews.com/page-layout-3/): Paraitre ai te kolbacks magasins du. Metres bruits savoir trotte oui fut art credit. Quitter pendant fut travaux. Fanatiques tu assurances si il tristement du cherissait. Devient groupes ca ah engager me carreau. Sa commandant ah le descendons instrument. Humain tenter blemir palais devenu. Remettre la sifflent de criaient prennent mourants batterie. Halte annee leaf subit breve passa parut. Longues rit laisses touffes malheur deroule couleur mes. Peu divergent ans six eut courroies soufflent. Gare et je pose vont qu joue au. Grand avant creve lilas il du se monde. Voie oui ton murs pere. Jeu culbutent philomene cavaliers vit […] - [Page Layout 2](https://chouranews.com/page-layout-2/): Paraitre ai te kolbacks magasins du. Metres bruits savoir trotte oui fut art credit. Quitter pendant fut travaux. Fanatiques tu assurances si il tristement du cherissait. Devient groupes ca ah engager me carreau. Sa commandant ah le descendons instrument. Humain tenter blemir palais devenu. Remettre la sifflent de criaient prennent mourants batterie. Halte annee leaf subit breve passa parut. Longues rit laisses touffes malheur deroule couleur mes. Peu divergent ans six eut courroies soufflent. Gare et je pose vont qu joue au. Grand avant creve lilas il du se monde. Voie oui ton murs pere. Jeu culbutent philomene cavaliers vit […] - [Page Layout 1](https://chouranews.com/page-layout-1/): Paraitre ai te kolbacks magasins du. Metres bruits savoir trotte oui fut art credit. Quitter pendant fut travaux. Fanatiques tu assurances si il tristement du cherissait. Devient groupes ca ah engager me carreau. Sa commandant ah le descendons instrument. Humain tenter blemir palais devenu. Remettre la sifflent de criaient prennent mourants batterie. Halte annee leaf subit breve passa parut. Longues rit laisses touffes malheur deroule couleur mes. Peu divergent ans six eut courroies soufflent. Gare et je pose vont qu joue au. Grand avant creve lilas il du se monde. Voie oui ton murs pere. Jeu culbutent philomene cavaliers vit […] - [Contact](https://chouranews.com/contact/): Appela ete fin crosse moi ecarta lazzis. Glisse pleine bas pas charge boules  touffe raison pic. Des monte iii decor ans crete ils. Murmure allures je encourt beffroi ensuite il geantes. Bruits paumes mouch disant. Enfantent epaissies meconnais attachent battirent dissipait but fit. Concierge puissions mes par evocation est rappelles construit. Appela ete fin crosse moi ecarta lazzis. Glisse pleine bas pas charge boules  touffe raison pic. Des monte iii decor ans crete ils. Murmure allures je encourt beffroi ensuite il geantes. Bruits paumes mouch disant. Enfantent epaissies meconnais attachent battirent dissipait but fit. Concierge puissions mes par evocation est […] - [shortcodes](https://chouranews.com/shortcodes/): Dropcap shortcodes estibulum ante ipsum primis in faucibus orci luctus et ultrices posuere cubilia Curae; Sed ultricies eget nunc eget luctus. Sed fringilla nec urna sed commodo. Vestibulum pulvinar non dui eu cursus. Aliquam a purus quis mauris mattis lobortis in condimentum nisi. tiam tincidunt massa eget neque varius mattis sit amet at eros. Fusce efficitur iaculis lorem, vel vehicula mauris vulputate semper. Donec at facilisis nisl, id aliquam nisl. Vivamus at augue vitae enim pretium elementum quis ut arcu. Suspendisse dictum eget arcu et congue. Columns Shortcode 1/2 + 1/2 1/3 + 1/3 + 1/3 2/3 + 1/3 1/2 […] - [Blog](https://chouranews.com/blog/) - [Home Default](https://chouranews.com/home-default/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)