
रायपुर.:छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 1.62 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 10 मई को यह दर 2.21 प्रतिशत थी। विगत 17 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 2533 सैंपलों की जांच में 41 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 609 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 309 है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कोंडागांव जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।






