
नई दिल्ली:आज 19 मई से जापान के हिरोशिमा में जी-7 का सम्मेलन हो रहा है जो 21 मई तक चलेगा.प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को जापान पहुंच जाएंगे.जी-7 के सदस्य देश हैं – जापान, इटली, कनाडा, फ़्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी.
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-7 की बैठक में पीएम मोदी अन्य देशों के साथ शांति, स्थिरता, खाद्यान्न, ऊर्जा और उर्वरक जैसे मुद्दों पर बात करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में क्वॉड की बैठक होनी थी. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा भी हिस्सा लेने वाले थे.लेकिन बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का दौरा अमेरिका में चल रहे गंभीर आर्थिक संकट को देखते हुए रद्द कर दिया गया.









