
रायपुर,:धमतरी के अछोटा गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवांगन कुछ वर्ष पहले मजदूरी करती थीं, लेकिन शारीरिक कठिनाइयों के चलते उन्हें ये काम छोड़ना पडा. इसके बाद लक्ष्मी को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पता चला. लक्ष्मी ने यहां चार माह का हथकरघा उद्योग का प्रशिक्षण लिया और अपने घर में हथकरघा मशीन लगाया.मां अंगारमोती बुनकर सहकारी समिति मर्यादित अछोटा के माध्यम से लक्ष्मी को काम मिलने लगा और अब लक्ष्मी घर बैठे ही हर माह हजारों रूपए की आय हासिल कर रही है. इस समिति में लक्ष्मी जैसी ही 97 महिलाएं हथकरघा उद्योग से जुड़कर ग्रामीण परिवेश में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं.






