
बलौदाबाजार :आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंदन कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एमसीएमसी के सदस्य, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, एफएम रेडियो एवं सोशल मीडिया इकाई के सदस्य शामिल हुए।










