नई दिल्ली: हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और केंद्र पर चौतरफा हमला किया और कहा कि यह सरकार कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रही है. खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता या किसानों और मजदूरों की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है
सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने अगले लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की है. इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 28 सदस्यीय विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को एकता का संदेश दिया है. सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि पार्टी को बीजेपी के खिलाफ ‘इंडिया’ के साथ एकजुट होकर लड़ना होगा.









