रायपुर:

स्वच्छता दीदीयों द्वारा वेस्ट-टू-वंडर के तहत डोर-टू-डोर कलेक्ट किए गये कचरा से साज-सज्जा और घरेलू उपयोग की सामग्री बनाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रही है। लोगों के घर अब वेस्ट-टू-वंडर से स्वच्छता दीदियों द्वारा निर्मित साज-सज्जा की सामग्री से डेकोरेट होने लगी है।
स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्ट की कचरा से उपयोगी और सजावटी वस्तुयें बनाई जा सकती है और अतिरिक्त आमदनी भी की जा सकती है। अगर यह हुनर देखना या सीखना है, तो आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तक़रीबन 75 किलोमीटर दूर बेमेतरा ज़िले के ब्लॉक बेरला आना पड़ेगा। ज़िले के नगर पंचायत बेरला में स्वच्छता दीदियाँ रोजाना डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर रही है। इन दीदियों को कचरा कलेक्शन के दौरान प्राप्त कपड़े से वेस्ट टू वंडर के अतंर्गत घरेलू साज-सज्जा और उपयोगी सामग्री डोरमैट, परदा, कवर, मैट, थैला आदि बनाया जा रहा है। वे मांग अनुसार स्थानीय बाजार में स्टॉल लगाकर विक्रय भी कर रही है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है।









