नारायणपुर:छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गाँधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत एड़क़ा में रीपा का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। वर्तमान में यहाँ सक्रिय रूप से तीन यूनिट में काष्ठकला, माटीकला और हाथकरघा में कार्य हो रहा है, जिसमें लगभग 50 महिला व पुरुष कार्य कर आय अर्जित कर रहे हैं। जिले में चार रीपा केन्द्र (एड़का, छोटेडोंगर, ओरछा, कोलियारी) संचालित है, जिसमें 18 गतिविधियों के साथ लगभग 200 महिला-पुरुष कार्य कर रहे हैं। एडक़ा रीपा को मुख्य रूप से स्थानीय कारीगरों एवं कलाकारों को ध्यान में रखते हुये विकसित किया जा रहा है। एडक़ा रीपा से जुड़े कलाकारों एवं कारीगरों को 30 लाख का आर्डर मिला है।

ब्रेकिंग
- नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के राजधानी आगमन पर हुआ,भव्य स्वागत:विकास
- बस्तर की राह होगी आसान, रेल कनेक्टिविटी से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
- जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर निभाई सहभागिता
- ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा





