रायपुर:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मॉय एफ एम 94.3 के आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राम वनगमन पथ के प्रारंभिक नौ स्थलों के मिट्टी से लगाए गए पौधों को स्कूल के बच्चों को वितरित किया। इन पौधों को कौशल्या माता परिसर चंदखुरी में रोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में वनवास के दौरान सबसे अधिक लंबा समय गुजारा था। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए हमारी सरकार राम वन गमन पथ का निर्माण कर रही है और प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित किया।









