रायपुर:मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्त और कलेक्टरो को निर्देश दिए है कि सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न प्रावधानों के तहत व्यापक कार्ययोजना बना कर प्रभावी कार्यवाही करें। इसके लिए उन्होंने संभागायुक्तों को अपने क्षेत्र के जिलों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों में ऐसी सड़कें चिन्हित करने जहां मवेशी सड़कों पर विचरण करते हैं, उसकी अद्यतन सूची तैयार करनेे कहा है। इस कार्य में पुलिस के अधिकारी भी सहयोग देगें। मुख्य सचिव ने संभागायुक्तों को कहा है कि वे इस संबंध में की गई कार्यवाही की नियमित जानकारी भेजे।

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी








