
रायपुर:गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।
राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और समृद्धि लेकर आए।









