
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार सोलर दीदियां अपनी जुबानी साझा करेंगी आत्मनिर्भरता और सफलता के अनुभव।
कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 2 बजे हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में आकाशवाणी के सभी केंद्रों से तथा 2:30 बजे बस्तरिया एवं सरगुजिया में आकाशवाणी जगदलपुर और सरगुजा केंद्र से होगा।श्रोता अपने सवालों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क कर सकते हैं।
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और नई तकनीक से जोड़कर सशक्त बनाने की दिशा में सुशासन सरकार की एक और प्रभावी पहल।








