
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एनआईटी रायपुर में ₹88.76 करोड़ की लागत से बनने वाले मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की आधारशिला रखी।
इस अत्याधुनिक केंद्र में AI एवं मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स, 3D प्रिंटिंग सहित सात आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। यहां युवाओं को अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन और अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के नवाचारों का अवलोकन करते हुए कहा कि हमारे युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें।राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन और मुख्यमंत्री AI मिशन के लिए ₹500-500 करोड़ का प्रावधान किया है।सुशासन सरकार युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी कौशल और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर छत्तीसगढ़ को नवाचार एवं तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।








