रायपुर। :भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी वॉर टीम का ऐलान कर दिया है। ज्यादातर ऐसे नेताओं को अहम जिम्मा दिया गया है, जो पिछले चुनावों में भी बड़ी जवाबदारियां संभाल चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए समितियों की घोषणा की है।मीडिया समिति इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करेगी। इसमें निश्चय बाजपेयी को भी शामिल किया गया है। निश्चय किसान मोर्चा के भी पदाधिकारी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।

ब्रेकिंग
- आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा : 362 नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर भी जोर
- भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में अब हर 15 दिन में दिखेगी प्रगति
- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है – कांग्रेस
- रेवे, कठिया और बहेरा में श्रद्धा-उत्साह से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती: शामिल हुए, योगेश तिवारी
- नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत







