
रायपुर:चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है।
29 अक्टूबर: बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया और कोरबा में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की आशंका। प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव।
30 अक्टूबर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
1 नवंबर: इन क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की आशंका।
किसान इन सावधानियों का रखें ध्यान:
– पकी फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण करें।
– खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।
– गेहूं, चना और मसूर की बुआई मौसम साफ होने तक टालें।
– पशुधन को सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखें।
– मौसम साफ होने तक कीटनाशकों का छिड़काव न करें तथा वज्रपात के दौरान खेतों में जाने से बचें।
सुशासन सरकार किसानों को मौसम की चुनौतियों से बचाने और उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं सावधानी पर जोर दे रही है।









