
रायपुर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:45 बजे लालबाग मैदान में होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।







