बेमेतरा:विजयादशमी के पावन अवसर पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ग्राम कंडरका एवं नगर पंचायत कुसमी में आयोजित दशहरा एवं रामलीला कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को नमन करते हुए ग्रामीणों एवं नगरवासियों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दशहरा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह त्योहार हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है। ग्राम कंडरका ,ग्राम गोंडगिरी एवं नगर पंचायत कुसमी में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला। रामलीला केवल एक धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्श जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
योगेश तिवारी ने कहा भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। माता-पिता के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति जिम्मेदारी, समाज के प्रति कर्तव्य और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा भगवान श्रीराम के जीवन से मिलती है। योगेश तिवारी ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने त्रेतायुग में थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यवहार में मर्यादा, विनम्रता, ईमानदारी और सेवा भावना को अपनाना चाहिए। समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना ही पर्व की वास्तविक भावना है। योगेश तिवारी ने कहा कि गांवों और नगरों में आयोजित रामलीला एवं दशहरा जैसे कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। इन आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिलती है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को भगवान श्रीराम की गाथा तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ग्राम गोंडगिरी,ग्राम कंडरका एवं नगर पंचायत कुसमी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर योगेश तिवारी ने सभी ग्रामवासियों एवं नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनी रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल टिकरिया युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरपंच राहुल यदु,दशरथ यदु,हिमेश यदु,घनश्याम निषाद,रूपराम यदु,दिनेश यदु,राम जी यादव,संदीप यदु पवन यदु,दुर्गेश यदु,नवीन यदु,नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी चंद्र प्रकाश साहू,राधेश्याम देवांगन,समीर साहू,देवकुमार साहू,रामनाथ साहू,नंदकिशोर साहू, शंकर साहू,मोतीराम साहू,रेखा पोषण सिन्हा, मुनि सुमन पाटिल,अलख पाटिल,दुर्गेश वर्मा,यशवंत वर्मा,एन प्रकाश साहू,मुकेश वर्मा ईश्वर साहू, एवं नगर ,ग्रामीण शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और समाज के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।










