
जशपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले के कांसाबेल क्षेत्र में निर्माणाधीन इस परियोजना से किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम होगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। वर्षा जल के संचयन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं काजवे के निर्माण से स्थानीय आवागमन भी सुगम होगा। सुशासन सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से किसानों की समृद्धि तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।










