
दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा राहुल गांधी और INDI अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के उपचुनावों और हाल ही में हुए राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में NDA को मिली जीत बताती है कि जनता ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कहा जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, पर जनता इनका यह चरित्र पहचान चुकी है। इसीलिए एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी , असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा , राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा व पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।








