
रायपुर:राजधानी में 7–8 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार मेले में 9,449 से अधिक रिक्तियों पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 10वीं-12वीं से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, MBA और MCA सहित विभिन्न योग्यताओं के लिए पद उपलब्ध हैं।
📍 स्थान: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर
तिथि: 7–8 अक्टूबर 2026
सुशासन सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलें और वे आत्मनिर्भर बनें।








