
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा शुरू हुई है। इससे पंडरीपानी सहित करीब 60 गांवों के ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी।
पहले बैंकिंग कार्यों के लिए ग्रामीणों को करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था। अब किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और यात्रा खर्च की बचत होगी।
नई शाखा में कृषि ऋण, होम लोन, कार लोन और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।सुशासन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाकर नागरिकों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है।








