
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ ने सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का भव्य संदेश दिया। गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के जिला स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर पांच लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन से पूरा मनेन्द्रगढ़ रोशनी से नहा उठा। सरोवर तालाब के चारों ओर जगमगाते दीप और पानी में बन रहे उनके झिलमिलाते प्रतिबिंब ने ऐसा अद्भुत दृश्य रचा कि हर किसी की नजरें ठहर गईं।
सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आयोजित इस भव्य दीपोत्सव में मनेन्द्रगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। पूरा परिसर दीपों की रोशनी, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। हजारों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक और मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे।






