
रायपुर:नवा रायपुर के ग्राम तेंदुवा में ₹200 करोड़ की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) बनेगा। इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटन किया गया है।
NSTI में हर साल 4,000 युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप रोजगार योग्य कौशल मिलेगा।सुशासन सरकार युवाओं को नई तकनीक और नए हुनर के साथ रोजगार के बेहतर अवसर दे रही है।







