
रायपुर : 5,000 विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा।जिला प्रशासन के सहयोग से एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स और करियर रेडीनेस जैसे रोजगारोन्मुख कौशलों से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं AI जैसी उभरती तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए ऐसे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








