
रायपुर:बेमेतरा में संपन्न 26 वीं अंतर शालेय राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रायपुर जिला के जय सतनाम व्यायाम शाला के 5 बालिका एवं 3 बालकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते वही 19 वर्ष के लिए बालक वर्ग में *अंकित भारती* एवं बालिका वर्ग में *सुमन निषाद* को बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता।
परिणाम निम्नानुसार है!
17 वर्ष बालिका वर्ग:-
1. शगुन साहू 44 किलोग्राम वर्ग में 46kg स्नैच और 60kg क्लीन एंड जर्क कुल 106kg वजन उठाकर *रजत पदक* जीते!
2. बबली बिस्वास 48 किलोग्राम वर्ग में 51kg स्नैच 63kg क्लीन एंड जर्क कुल 114kg वजन उठाकर *रजत पदक* जीते!
3. देविका साहू 53 किलोग्राम वजन वर्ग में 45kg स्नैच 55kg क्लीन एंड जर्क कुल 100kg वजन उठाकर *स्वर्ण पदक* जीते
4. राधिका साहू 69 किलोग्राम वर्ग में 35kg स्नैच 50kg क्लीन एंड जर्क कुल 85kg वजन उठाकर *रजत पदक* जीते
*17 वर्ष बालक*
1. दीपांशु लहरे 98 किलोग्राम वर्ग में 60kg स्नैच 80kg क्लीन एंड जर्क कुल 140kg वजन उठाकर *स्वर्ण पदक* जीते
*19 वर्षीय बालिका वर्ग*
1. सुमन निषाद 53 किलोग्राम वर्ग में 46kg स्नैच 55kg क्लीन एंड जर्क कुल 101kg वजन उठाकर *स्वर्ण पदक* जीते
*19 वर्षीय बालक वर्ग*
1. अंकित भारती 60 किलोग्राम वर्ग में 90kg स्नैच 120kg क्लीन एंड जर्क कुल 210kg वजन उठाकर *स्वर्ण पदक* जीते
2. हनी वर्मा 71 किलोग्राम वजन वर्ग में 90kg स्नैच 100kg क्लीन एंड जर्क कुल 190kg वाहन उठाकर *रजत पदक* अपने नाम किया!
उपरोक्त समस्त विजयी खिलाड़ियों को रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम साहू, संरक्षक रज्जन श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह यादव, बुधराम सारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवन कुमार जैन, संगरत्न गेडाम, उपाध्यक्ष संजय कोपुलवार, चैतराम अग्रवाल, डेविड राजू, रवींद्र नाथ मल्लिक, दीपक धीवर, शशि साहू, हरिकिशन साहू, दीपक यादव एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दिए एवं आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दिए!









