
Oplus_131072
रायपुर:.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका का महत्व बताते हुए समस्त शिक्षकों का सम्मान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संस्मरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य और गान के माध्यम से गुरु वंदना ने समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक की ही इच्छा होती है कि उनका विद्यार्थी उनसे आगे निकले। विद्यार्थी की सफलता ही शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का सहयोग लें। महाविद्यालय के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें ।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ .कैलाश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ .दिव्या शर्मा ,डॉ. आराधना शुक्ला और मोहित श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया ।इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।









