
Oplus_131072
रायपुर: पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन वर्धयन्ती महामहोत्सव भाद्रपद कृष्ण द्वितीया तदनुसार कल 30 अगस्त को राजधानी के श्री शंकराचार्य आश्रम में
आयोजित किया गया है।
यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन वर्धयन्ती महामहोत्सव
का शुभारंभ प्रातः काल 6 बजे मंगला आरती से होगा।उपरांत
9 बजे सिद्धेश्वर महादेव का पूजन,10.3० बजे पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की श्रंगार आरती ,11 बजे से भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्राभिषेक भगवान सूर्य नारायण का अर्चन पश्चात
12.30 बजे भोग भंडारा का आयोजन किया गया है।
शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन वर्धयन्ती महामहोत्सव में सायंकाल 5:30 से 7:30 बजे तक सभा उपरांत 8 बजे से भोग भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल होंगे।








