रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

ब्रेकिंग
- सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति
- शिक्षा सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला 25 महाविद्यालयों के नए भवन बनेंगे
- राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा, नया बल
- नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री






