
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। यह व्यवस्था नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के साथ प्रशासन को अधिक जवाबदेह एवं जनकेंद्रित बना रही है।सरल और प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से आम नागरिकों का शासन पर विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।










