
Oplus_131072
रायपुर:कल 11 जून को उत्तम पुरुषोत्तम मास में सायं 5.30 बजे भव्य सत्यनारायण व्रत कथा दीपार्चन का आयोजन
जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा पुरुषोत्तमी एकादशी आज 11 जून गुरुवार को परम पूज्य १००८ यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में पुरुषोत्तमी एकादशी के पावन पर्व पर श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में श्री सत्यनारायण व्रत कथा एवं दीपार्चन का भव्य आयोजन किया गया है।
तीन वर्ष में होने वाले अधिक मास में श्रद्धालुभक्त गण कथा श्रवण एवं दीपार्चन कर पुरुषोत्तम मास महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।








