
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा खरीफ सीजन-2026 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित एवं आधार बीजों के विक्रय दर निर्धारित कर दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की बैठक 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न फसलों के बीजों की दरों को अनुमोदित किया गया।
राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार धान (मोटा एवं पतला), धान सुगंधित, कोदो-कुटकी, रागी, उड़द, मूंग, कुल्थी, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, ज्वार तथा अरहर सहित प्रमुख फसलों के लिए अलग-अलग अवधि एवं किस्मों के आधार पर दरें तय की गई हैं। धान मोटा (10 वर्ष के अंदर) का दर 3,478 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान पतला (10 वर्ष के अंदर) का दर 3,919 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं तिल के बीजों की कीमत 20,539 रुपये प्रति क्विंटल तक रखी गई है, जो उच्च श्रेणी में शामिल है।
इसी प्रकार सभी किस्मों के सुगंधित धान कृषकों के लिए 4803 रूपए प्रति क्विंटल तथा सहकारी समितियों के लिए 4611 रूपए निर्धारित की गई है। कोदो-कुटकी की दरें कृषकों के लिए 7245 तथा समितियों के लिए 6995 रूपए, रागी किस्मों के लिए 7229 रूपए तथा समितियों के लिए 6940 रूपए, उड़द 5 वर्ष के अंदर के किस्में किसानों के लिए 14351 तथा समिति के लिए 13777 रूपए, उड़द 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 1407 तथा समिति के लिए 13777 रूपए, उड़द 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे 14351 तथा समिति के लिए 13777 रूपए प्रति क्विंटल की दर तय की गई है।









