
रायपुर:छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कमोडोर अजय सिंह बिसेन (रिटायर्ड) ने 07 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज राज्यपाल रमेंन डेका से मुलाकात की।
इससे पहले कमोडोर अजय सिंह बिसेन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाक़ात कर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया था।
राजधानी निवासी कमोडोर अजय बिसेन ने इंडियन नेवी में विभिन्न पदों पर 35 साल सेवाएं दी है।अजय बिसेन ने नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर के अलावा कमांड और नेवल हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं है।









